बड़ी प्रशासनिक सर्जरी: उत्तराखंड में आईएएस और आईपीएस अधिकारियों के तबादले
देहरादून: उत्तराखंड शासन ने शुक्रवार को बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल करते हुए कई वरिष्ठ आईएएस और आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। कार्मिक एवं गृह विभाग द्वारा जारी आदेशों के अनुसार विभिन्न विकास प्राधिकरणों और पुलिस मुख्यालय में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है।

आईएएस अधिकारियों में प्रमुख बदलाव
🔹 गोपाल राम बिनवाल को नगर आयुक्त, नगर निगम रुड़की के पद पर तैनात किया गया है।
🔹 प्रशांत आर्य को उनके वर्तमान पद से मुक्त करते हुए सचिव, हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण (HRDA) बनाया गया है।
🔹 गोपेश्वर तिवारी (PCS) को नगर आयुक्त, नगर निगम देहरादून के पद से हटाकर सचिव, मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (MDDA) की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
आईपीएस अधिकारियों के तबादले
गृह विभाग द्वारा जारी आदेश के तहत 9 आईपीएस अधिकारियों के दायित्वों में बदलाव किया गया है।
मुख्य परिवर्तन इस प्रकार हैं—
▪️ ऋद्धिम अग्रवाल को कानून व्यवस्था/सीसीटीएनएस-एससीआरबी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है।
▪️ वी. मुरुगेशन को पुलिस महानिदेशक, यातायात नियुक्त किया गया है।
▪️ निवेदिता कुकरेती को पुलिस महानिदेशक, कुमाऊं परिक्षेत्र, नैनीताल बनाया गया है।
▪️ योगेन्द्र सिंह रावत को पुलिस महानिदेशक, SDRF की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
▪️ अमित सिन्हा तिवारी को पुलिस महानिदेशक, CID नियुक्त किया गया है।
विशेष सचिव गृह विभाग से हटाई गईं निवेदिता कुकरेती
कार्मिक विभाग के एक अलग आदेश में आईपीएस अधिकारी निवेदिता कुकरेती को विशेष सचिव, गृह विभाग, उत्तराखंड शासन के पद से कार्यमुक्त कर दिया गया है। उन्हें नई तैनाती के अनुरूप कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
