प्रत्येक नागरिक को पर्यावरण के प्रति संवेदनशील होते हुए अपनी जिम्मेदारी का करना होगा निर्वहन- वन मंत्री
देहरादून : आज देहरादून जू में माननीय वन मंत्री सुबोध उनियाल जी द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर एक पेड माँ के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। इस अवसर पर वन मंत्री जी द्वारा बताया गया कि जलवायु परिवर्तन एक भीषण समस्या के रूप में हम सबके समक्ष है। जिसके समाधान हेतु प्रत्येक नागरिक को पर्यावरण के प्रति संवेदनशील होते हुए अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करने की आवश्यकता है। प्रकृति के प्रति जागरूक नागरिक ही सशक्त एवं समृद्ध समाज का निर्माण करते हैं। साथ ही यह भी अवगत कराया गया कि इस मानसून “एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत 02 करोड़ पौधों का रोपण किया जाना है।

सचिव वन एवं पर्यावरण, सी० रविशंकर भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। अपने संबोधन में इनके द्वारा बताया गया कि विश्व पर्यावरण दिवस 2026 की थीम- ‘Inspired by Nature. For Climate. For Our future’ हमें प्रकृति से सीख लेकर जल वायु परिवर्तन के सामना करने और आने वाली पीढ़ियों के लिये सुरक्षित भविष्य बनाने का संदेश देती है।

रंजन कुमार मिश्र, प्रमुख वन संरक्षक (HoFF) द्वारा इस अवसर पर बताया गया कि वन्यजीव प्रकृति की अमूल्य धरोहर है। जब हम वन और वन्यजीवों की रक्षा करते हैं तब हम पर्यावरण और मानव जीवन के भविष्य को भी सुरक्षित करते हैं।

कार्यक्रम में “कस्तुरी संस्था को देहरादून जू में Adopt an Animal’ कार्यक्रम के तहत निरंतर वन्यजीवों को गोद लेने हेतु स्मृति चिह्न भेंट किया गया। साथ ही “पुनः अरण्य संस्था” को वन एवं वन्यजीवों के संरक्षण में योगदान हेतु धन्यवाद ज्ञापित किया गया। शुभ विशनोई, कु० अर्चना चौहान एवं अन्य छात्र-छात्राओं द्वारा युवा वर्ग से प्रकृति के संरक्षण एवं संवर्धन हेतु अपील की गई।

कार्यक्रम में कपिल लाल, प्रमुख वन संरक्षक (नियोजन एवं वित्त) एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी कैम्पा, उत्तराखण्ड, नीना ग्रेवाल, प्रमुख वन संरक्षक / प्रबन्ध निदेशक उत्तराखण्ड वन विकास निगम, एस०पी० सुबुद्धि, प्रमुख वन संरक्षक वन पंचायत, निदेशक, पर्यावरण निदेशालय, सुशांत कुमार पटनायक, मुख्य वन संरक्षक, पर्यावरण, वनाग्नि एवं आपदा प्रबंधन, विवेक पाण्डे, अपर प्रमुख वन संरक्षक (वन्यजीव), उत्तराखण्ड, नरेश कुमार, अपर प्रमुख वन संरक्षक, प्रशासन, मीनाक्षी जोशी अपर प्रमुख वन संरक्षक, नोडल, डॉ० धीरज पाण्डे, मुख्य वन संरक्षक गढ़वाल, धरम सिंह मीणा, वन संरक्षक भागीरथी वृत्त, राजीव धीमान वन संरक्षक शिवालिक वृत्त, डा० कोको रोसे, निदेशक राजाजी, नितु लक्ष्मी, वन संरक्षक, यमुना वृत्त, अमित कंवर, प्रभागीय वनाधिकारी, मसूरी, आदि मौजूद रहे।

कार्यक्रम के अन्त में निदेशक देहरादून जू एवं प्रभागीय वनाधिकारी, देहरादून, नीरज कुमार के द्वारा सभी अधिकारियों, पत्रकार बंधुओं एवं अतिथिगणों को विश्व पर्यवरण दिवस की शुभाकामनाएं एवं धन्यवाद ज्ञापन किया गया।
