देहरादून :
बड़ी खबर: सीएम पुष्कर धामी ने उत्तराखंड के सड़कों में नमाज को लेकर सख्त रुख अपनाया है. सीएम धामी ने साफ कहा कि देवभूमि में सार्वजनिक सड़कों को धार्मिक गतिविधियों के नाम परआवाजाही बाधित करने की अनुमति नहीं दी जाएगी. मुख्य सेवक सदन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सीएम ने कहा कि चारधाम यात्रा के चलते लाखों श्रद्धालु प्रदेश पहुंच रहे हैं, ऐसे में कानून व्यवस्था और सुचारु यातायात बनाए रखना सरकार की प्राथमिकता है. किसी भी कारण यात्रियों को परेशानी नहीं होनी चाहिए.
उन्होंने कहा कि नमाज़ मस्जिदों, ईदगाहों और निर्धारित स्थानों पर ही पढ़ी जानी चाहिए. सार्वजनिक सड़कों पर लोगों की आवाजाही रोकना किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा. सीएम धामी ने चेतावनी देते हुए कहा कि कानून से ऊपर कोई नहीं है और अराजकता फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.
