उत्तरकाशी: सेनानायक अर्पण यदुवंशी के दिशा-निर्देशन में तथा सहायक सेनानायक संजय उप्रेती के नेतृत्व में, SDRF एवं अन्य बचाव एवं राहत एजेंसियों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए माउंट जॉगिंग ट्रैक पर फंसे सभी 08 ट्रेकर्स का SDRF एवं अन्य बचाव एवं राहत एजेंसियों के समन्वय से सफलतापूर्वक सकुशल रेस्क्यू कर लिया गया है। सभी ट्रेकर्स को सुरक्षित हर्षिल हेलीपैड पहुंचाया गया।
ट्रेक पर फंसे ट्रेकर्स की सूचना प्राप्त होने के बाद SDRF टीम द्वारा तत्काल रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया। चुनौतीपूर्ण भौगोलिक परिस्थितियों के बीच SDRF जवानों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ट्रेकर्स तक पहुंच बनाई और उन्हें सुरक्षित निकालकर हर्षिल हेलीपैड पहुंचाया। इसके अतिरिक्त वासुकीताल से भी ट्रेकर्स को सकुशल रेस्क्यू किया जा रहा है। वर्तमान समय तक वासुकीताल से 08 ट्रेकर्स को रेस्क्यू किया जा चुका है।
