लखनऊ : अखिल भारतीय उत्तराखंड महासभा (रजि.), भारत के तत्वावधान में आज वृंदावन योजना सेक्टर-11 स्थित ज्ञान सरोवर विद्यालय में उत्तराखंड राज्य मंत्री एवं उत्तराखंड प्रवासी परिषद के उपाध्यक्ष ओम प्रकाश भट्ट जी के सम्मान में एक समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में लखनऊ की उत्तराखंड प्रवासी संस्थाओं से जुड़े पदाधिकारियों एवं प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
इस अवसर पर अखिल भारतीय उत्तराखंड महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भवान सिंह रावत, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अशोक असवाल, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष हेमंत गढ़िया, पूरन बिष्ट, आर.पी. जुयाल, श्री बी.एस. डोलिया, महावीर खंतवाल, उत्तराखंड महापरिषद के अध्यक्ष हरीश चंद्र पंत, महामंत्री भरत बिष्ट, संयोजक दीवान सिंह अधिकारी, मंगल सिंह रावत, पर्वतीय महापरिषद के अध्यक्ष गणेश जोशी, महामंत्री महेंद्र सिंह रावत, के.एन. पाठक, आपसी गढ़वाली भाईचारा समिति के अध्यक्ष जे.पी. तिवारी, शैलेंद्र रावत, हरीश रौतेला, जगदीश बिष्ट, संगीता रावत, सुनंदा असवाल, बिमला बिष्ट, नीलम जुयाल, रेनू शर्मा आदि कई प्रवासी जनों ने पुष्पगुच्छ, माला पहनाकर एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।
सभा को संबोधित करते हुए ओम प्रकाश भट्ट जी ने कहा कि उत्तराखंड राज्य के निर्माण में उत्तराखंड प्रवासियों का विशेष योगदान रहा है। प्रवासियों को उत्तराखंड की जड़ों से जोड़ना परिषद का मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने प्रवासियों से अपील करते हुए कहा कि प्रदेश के विकास के लिए एक गाँव गोद लेकर अपनी भागीदारी निभाएं।
उन्होंने कहा कि देश के विभिन्न राज्यों और विदेशों में रहने वाले उत्तराखंड प्रवासियों को अपनी जड़ों से जुड़े रहना चाहिए। उत्तराखंड प्रवासी परिषद का उद्देश्य प्रवासियों को प्रदेश की संस्कृति, परंपराओं और विकास से निरंतर जोड़ना है।
