देहरादून। थाना बसंत विहार पुलिस ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत 23 वर्षों से फरार चल रहे वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, अभियुक्त जगदीश पुत्र स्व. मंगल सिंह, निवासी ग्राम तिलहिया, थाना चतरा, झारखंड, हाल निवासी शास्त्रीनगर खाला, थाना बसंत विहार, देहरादून, उम्र 55 वर्ष के विरुद्ध वर्ष 2003 में मारपीट, गाली-गलौज और धमकी के संबंध में थाना बसंत विहार में मुकदमा दर्ज किया गया था।
मामले में अभियुक्त न्यायालय के समक्ष पेश नहीं हुआ और लगातार फरार चलता रहा। लंबे समय तक फरार रहने पर माननीय एसीजेएम चतुर्थ न्यायालय द्वारा अभियुक्त के विरुद्ध गैर-जमानती वारंट जारी किए गए थे।
पुलिस टीम लगातार अभियुक्त की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही थी। साथ ही सुरागरसी-पतारसी करते हुए स्थानीय मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। इसी दौरान पुलिस को अभियुक्त के देहरादून आने की सूचना मिली। 05 सितंबर 2026 को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने बसंत विहार क्षेत्र से आरोपी जगदीश को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, ऑपरेशन प्रहार के तहत लंबे समय से फरार वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।
गिरफ्तार अभियुक्त:
जगदीश पुत्र स्व. मंगल सिंह, उम्र 55 वर्ष
निवासी ग्राम तिलहिया, थाना चतरा, झारखंड
हाल निवासी शास्त्रीनगर खाला, थाना बसंत विहार, देहरादून।
पुलिस टीम:
अ0उ0नि0 विजय प्रकाश
कांस्टेबल दीपक
कांस्टेबल विपिन
