देहरादून। नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे ‘ड्रग्स फ्री देवभूमि’ अभियान के तहत रायपुर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक शातिर नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 6.75 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 2 लाख रुपये बताई गई है।
पुलिस के अनुसार, 3 सितंबर की रात स्टेडियम रोड, रायपुर के पास चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर उसकी तलाशी ली गई। तलाशी में उसके पास से 6.75 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर उसके खिलाफ थाना रायपुर में धारा 8/21 NDPS Act के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान राशिद पुत्र इसफाक, निवासी भगत सिंह कॉलोनी, गली नंबर-05, थाना रायपुर, देहरादून, उम्र करीब 40 वर्ष के रूप में हुई है।
बरामदगी:
🔹 6.75 ग्राम स्मैक
🔹 अनुमानित कीमत: करीब ₹2 लाख
पुलिस टीम में शामिल:
उ0नि0 दीपक सिंह पंवार, चौकी प्रभारी मालदेवता
का0 मुकेश सेमवाल
का0 संदीप
