देहरादून। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) देहरादून ने बुधवार को पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 33 निरीक्षक, उपनिरीक्षक एवं अपर उपनिरीक्षकों के स्थानांतरण आदेश जारी किए हैं। सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
जारी आदेश के अनुसार पुलिस लाइन, विभिन्न थानों और चौकियों में तैनात अधिकारियों का स्थानांतरण जनपद के अलग-अलग थानों, चौकियों एवं शाखाओं में किया गया है। इस फेरबदल में पटेलनगर, नेहरू कॉलोनी, प्रेमनगर, राजपुर, रायपुर, डोईवाला, कालसी, विकासनगर, ऋषिकेश, रायवाला, क्लेमेंटटाउन, सहसपुर, बसंत विहार और मसूरी समेत कई महत्वपूर्ण थानों में नई तैनातियां की गई हैं।
स्थानांतरण सूची में निरीक्षक स्तर के अधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में उपनिरीक्षक और महिला उपनिरीक्षकों को भी नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। पुलिस प्रशासन का कहना है कि यह फेरबदल प्रशासनिक आवश्यकताओं एवं कानून व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से किया गया है।

