देहरादून। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) के निर्देशन में चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत कोतवाली पटेलनगर पुलिस ने वाहन चोरी की एक घटना का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की गई एक्टिवा स्कूटी भी बरामद कर ली है।
पुलिस के अनुसार, 7 जुलाई को हरभजवाला निवासी तारीफ हुसैन ने उनकी एक्टिवा स्कूटी (UK07HH4860) चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के आधार पर कोतवाली पटेलनगर में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की।
एसएसपी के निर्देश पर गठित पुलिस टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। सूचना के आधार पर पुलिस ने उसी दिन बलूनी पब्लिक स्कूल जाने वाले मार्ग से 19 वर्षीय सावन को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से चोरी की गई ग्रे रंग की एक्टिवा स्कूटी बरामद हुई।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह नशे का आदी है और नशे की लत पूरी करने के लिए उसने स्कूटी चोरी की थी। वह चोरी की स्कूटी को बेचने की फिराक में था, लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी
सावन पुत्र प्रमोद कुमार, निवासी तेलपुर चौक, पटेलनगर, देहरादून (मूल निवासी: खेलपुर, नसरुल्लापुर, भगवानपुर, हरिद्वार), उम्र 19 वर्ष।
बरामदगी
एक्टिवा स्कूटी संख्या UK07HH4860 (ग्रे रंग)
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम
उपनिरीक्षक सुभाष कुमार
हेड कांस्टेबल मुकेश रावत
कांस्टेबल विरेन्द्र ग्वाल
