तनिष्क फुटबॉल अकादमी ने आयोजित किया द्वितीय समर फुटबॉल टूर्नामेंट, युवा खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
देहरादून। तनिष्क फुटबॉल अकादमी द्वारा नेहरू ग्राम इंटर कॉलेज देहरादून में द्वितीय समर फुटबॉल टूर्नामेंट का सफल आयोजन किया गया। टूर्नामेंट में बड़ी संख्या में युवा खिलाड़ियों ने प्रतिभाग कर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अभिषेक शाही (उपाध्यक्ष गोरखा प्रकोष्ठ) मौजूद रहे। इसके अलावा स्थानीय पार्षद सुशील शर्मा, रमेश राणा, दीपक गुंसाई, मनदीप गुंसाई, सोहन सिंह बिष्ट, हिमांशु पंत और अजय तिवारी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

आयोजित प्रतियोगिता में कुल 16 टीमों ने हिस्सा लिया। खिलाड़ियों ने रोमांचक मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन किया। अंडर-10 वर्ग में तनिष्क अकादमी की टीम विजेता रही, जबकि नेहरू ग्राम एफसी उपविजेता बनी।
वहीं अंडर-13 वर्ग में यंग ब्याज टीम ने खिताब अपने नाम किया और तनिष्क अकादमी उपविजेता रही। अंडर-13 गर्ल्स वर्ग में यंग गर्ल्स की टीम विजेता बनी, जबकि स्टार गर्ल्स ने उपविजेता का स्थान हासिल किया।
आयोजकों ने कहा कि इस तरह के आयोजनों का उद्देश्य युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करना और उन्हें अपनी प्रतिभा निखारने के लिए बेहतर मंच उपलब्ध कराना है। टूर्नामेंट के सफल आयोजन पर खिलाड़ियों और आयोजकों को बधाई दी गई।
