नशे के खिलाफ दून पुलिस की कार्रवाई, 1 किलो से ज्यादा गांजे के साथ महिला गिरफ्तार
देहरादून। मुख्यमंत्री उत्तराखंड के “ड्रग्स फ्री देवभूमि” अभियान और ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक महिला को अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार किया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री में लिप्त लोगों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में कोतवाली पटेलनगर पुलिस ने चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर ब्रह्मपुरी कालाग्राउंड के पास से एक महिला को पकड़ा।
पुलिस के अनुसार महिला के कब्जे से 1 किलो 29 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। गिरफ्तार महिला की पहचान सुदामा साहनी (60 वर्ष), निवासी ब्रह्मपुरी, थाना पटेलनगर, देहरादून के रूप में हुई है।
पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ कोतवाली पटेलनगर में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी बाजार उपनिरीक्षक प्रवीण पुण्डीर, हेड कांस्टेबल सुशील कुमार, कांस्टेबल नितिन सैनी और महिला कांस्टेबल किरण शामिल रहे।
