मसूरी में बड़ा सड़क हादसा, सैकड़ों फीट गहरी खाई में गिरी कार; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
मसूरी/देहरादून। मसूरी के झड़ीपानी शॉर्टकट मार्ग पर एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। एक कार अनियंत्रित होकर सैकड़ों फीट गहरी खाई में जा गिरी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार कार में चार लोग सवार थे, जिनके खाई में फंसे होने की आशंका जताई जा रही है।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, SDRF, 108 एंबुलेंस सेवा और स्थानीय प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंच गईं। दुर्घटनास्थल दुर्गम और घनी झाड़ियों से घिरा होने के कारण राहत एवं बचाव कार्य में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
SDRF की टीम खाई में गिरी कार तक पहुंचने के लिए चुनौतीपूर्ण रेस्क्यू अभियान चला रही है। प्रशासन द्वारा सभी संभावित संसाधनों का उपयोग करते हुए बचाव कार्य तेज़ी से किया जा रहा है।
फिलहाल कार सवार लोगों की स्थिति को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। अधिकारियों के अनुसार रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
हादसे के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है और स्थानीय लोग भी मौके पर जुट गए हैं। प्रशासन ने लोगों से दुर्घटनास्थल के आसपास भीड़ न लगाने और बचाव कार्य में सहयोग करने की अपील की है।
*पुलिस के अनुसार मृतकों का विवरण निम्नवत है—*
1. सत्यप्रकाश, निवासी सोनीपत, हरियाणा
2. मानित, उम्र 19 वर्ष, निवासी गाजियाबाद
3. सविता, उम्र 48 वर्ष, पत्नी धर्मवीर, निवासी गाजियाबाद
4. संगीता, उम्र 46 वर्ष, पत्नी टीटू, निवासी करोलबाग, दिल्ली
