देहरादून की पहचान बनी कुमार स्वीट शॉप, 75 वर्षों से मिठास का कायम है भरोसा….
देहरादून। शहर के ऐतिहासिक घंटाघर क्षेत्र में स्थित “Kumar Sweet Shop” केवल एक मिठाई की दुकान नहीं, बल्कि देहरादून की सांस्कृतिक और स्वादिष्ट विरासत का प्रतीक बन चुकी है। वर्ष 1951 में स्थापित इस प्रतिष्ठान ने अपने पारंपरिक स्वाद, गुणवत्ता और ग्राहकों के विश्वास के दम पर प्रदेश ही नहीं, देशभर में अपनी अलग पहचान बनाई है।
यह है लोकप्रियता का कारण…
कुमार स्वीट शॉप की लोकप्रियता का सबसे बड़ा कारण यहां मिलने वाली शुद्ध और पारंपरिक मिठाइयाँ हैं। रस मलाई, कुल्फी, काजू मिठाइयाँ, ड्राई फ्रूट लड्डू, मूंग दाल हलवा, पान पेठा और अन्य विशेष मिठाइयाँ ग्राहकों की पहली पसंद बनी हुई हैं। वर्षों से एक जैसा स्वाद बनाए रखना इस प्रतिष्ठान की सबसे बड़ी खासियत मानी जाती है।
स्वर्गीय लाला जेठानंद जी ने की थी शुरुआत…
दुकान की शुरुआत विभाजन के बाद स्वर्गीय लाला जेठानंद जी ने की थी। उन्होंने अपने अनुभव और गुणवत्ता के प्रति समर्पण के बल पर इस प्रतिष्ठान को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। आज भी उनकी विरासत को आगे बढ़ाते हुए परिवार की नई पीढ़ी ग्राहकों को बेहतरीन स्वाद और सेवा प्रदान कर रही है।
स्थानीय लोगों के साथ-साथ पर्यटक भी देहरादून आने पर कुमार स्वीट शॉप का स्वाद चखना नहीं भूलते। मिठाइयों के अलावा यहां की चाट और अन्य व्यंजन भी लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हैं, जिसके चलते यह दुकान शहर के प्रमुख फूड डेस्टिनेशन के रूप में जानी जाती है।
**कह सकते हैं कि कुमार स्वीट शॉप केवल मिठाइयाँ नहीं बेचती, बल्कि पिछले सात दशकों से देहरादून की मिठास और परंपरा को भी संजोए हुए है।**