*जवाड़ी बाईपास के समीप नदी से शव बरामद, SDRF ने चलाया रेस्क्यू अभियान*
रुद्रप्रयाग : aaj प्रातः डीसीआर रुद्रप्रयाग से सूचना प्राप्त हुई कि जवाड़ी बाईपास के आगे शिवम होटल के समीप नदी में एक शव दिखाई दे रहा है। सूचना प्राप्त होते ही SDRF पोस्ट रतूड़ा से उपनिरीक्षक संतोष परिहार के नेतृत्व में टीम आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ तत्काल घटनास्थल हेतु रवाना हुई।
घटनास्थल पर पहुंचकर SDRF टीम द्वारा स्थानीय पुलिस के साथ समन्वय स्थापित करते हुए कठिन नदी तट तक पहुंच बनाई गई तथा सघन रेस्क्यू अभियान चलाया गया। टीम द्वारा दक्ष रेस्क्यू तकनीकों एवं सुरक्षा उपायों का प्रयोग करते हुए शव को सुरक्षित नदी से बाहर निकाला गया।
उक्त शव को आवश्यक अग्रिम वैधानिक कार्यवाही हेतु स्थानीय पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।
