देहरादून : नगर आयुक्त देहरादून नमामि बंसल द्वारा केदारपुर स्थित ए0बी0सी0 (Animal Birth Control) सेंटर का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सेंटर में संचालित व्यवस्थाओं, हॉस्पिटल एवं अन्य संचालित गतिविधियों का विस्तृत अवलोकन किया गया।
नगर आयुक्त देहरादून द्वारा सेंटर में पशुओं के उपचार, देखभाल, स्वच्छता व्यवस्था, चिकित्सा सुविधाओं संबंधित व्यवस्थाओं की गुणवत्ता का निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्था को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किये गये। इसके अतिरिक्त नगर निगम द्वारा ए0बी0सी0 सेंटर परिसर में निर्माणाधीन डाॅग कैनल का भी निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्य की गुणवत्ता, संरचनात्मक मजबूती एवं पशुओं के अनुकूल सुविधाओं का अवलोकन करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि निर्माण कार्य को निर्धारित समयसीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण किया जाये, ताकि पशुओं के सुरक्षित आवास एवं देखभाल हेतु बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें।
नगर आयुक्त द्वारा अधिकारियों को सेंटर में स्वच्छता, पशु चिकित्सा सेवाओं एवं आवश्यक संसाधनों की निरंतर उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये।
