🔶 STF/ANTF उत्तराखण्ड देहरादून टीम द्वारा हरिद्वार क्षेत्र में बड़ी कार्यवाही करते हुए 18,000 प्रतिबंधित ट्रामाडोल कैप्सूल बरामद किये गये।
🔶 नशे की तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद, पुलिस को देखते ही फरार हुए तस्कर।
🔶 बरामद ट्रामाडोल कैप्सूल की कीमत लाखों रुपये आंकी गयी, अभियुक्तों की तलाश जारी।
हरिद्वार : मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के “ड्रग्स फ्री देवभूमि” अभियान के तहत पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड दीपम सेठ द्वारा निर्गत निर्देशों के क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ उत्तराखंड द्वारा राज्य में नशे के कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) को लगातार अभियान चलाने हेतु निर्देशित किया गया है।
इसी क्रम में कल देर शाम को एसटीएफ/एएनटीएफ टीम द्वारा जनपद हरिद्वार क्षेत्रान्तर्गत थाना मंगलौर पुलिस के साथ संयुक्त अभियान में कार्रवाई करते हुए लंढौरा क्षेत्र से 18,000 प्रतिबंधित ट्रामाडोल कैप्सूल बरामद किये गये। कार्रवाई के दौरान तस्करी में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल भी बरामद हुई, जबकि आरोपी पुलिस को आता देखते ही मौके से फरार हो गये।
बरामद कैप्सूल पर “Acetaminophen, Tramadol Hydrochloride & Dicyclomine Hydrochloride Capsules” अंकित होना पाया गया। मौके पर बुलाये गये ड्रग इंस्पेक्टर श्री हरीश द्वारा जांच उपरांत उक्त दवाइयों को प्रतिबंधित नशीली श्रेणी का बताया गया। इस संबंध में एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
जांच के दौरान फरार अभियुक्तों में से एक की पहचान फारुख पुत्र महमूद निवासी बहादराबाद, हरिद्वार एवं उसके एक साथी के रूप में हुई है। अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमों का गठन कर लगातार दबिश दी जा रही है। STF/ANTF द्वारा अभियुक्तों के फॉरवर्ड एवं बैकवर्ड लिंक की जानकारी भी जुटायी जा रही है।
फरार अभियुक्त –
1- फारुख पुत्र महमूद निवासी बहादराबाद, हरिद्वार
2- एक अन्य अज्ञात साथी
बरामदगी –
🔹 18,000 ट्रामाडोल कैप्सूल
🔹 एक हीरो HF Deluxe मोटरसाइकिल संख्या UK08AF5637
STF/ANTF टीम –
1- निरीक्षक भवानी शंकर पंत
2- उ0नि0 दीपक मेठाणी
3- हे0का0 देशराज
4- का0 प्रशांत चौहान
5- का0 दीपक नेगी
थाना मंगलौर पुलिस टीम –
1- उ0नि0 राम बहादुर
2- का0 नरेश
